जरनेल मिंज के लिए मार्गेरिटा की जनता से कल्पना सोरेन ने माँगा वोट

0
kalpana soren

असम: झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी जरनेल मिंज के लिए प्रचार करने गांडेय विधायक कल्पना सोरेन आज असम के तिनसुकिया ज़िले के मार्गेरिटा विधानसभा क्षेत्र के बहबरी स्थित स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को सम्बोषित किया।कल्पना सोरेन ने कहा इस जनसभा में उमड़ा जनसैलाब यह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि असम बदलाव के लिए तैयार है अपने अधिकार, अपने सम्मान और अपने बेहतर भविष्य के लिए।मैं आप सभी से आग्रह करती हूँ कि झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी श्री जरनेल मिंज को तीर धनुष छाप पर वोट देकर भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि आपकी आवाज़ विधानसभा तक मज़बूती से पहुँच सके और आपके अधिकारों की लड़ाई को नई ताकत मिले।हमारा संकल्प है आदिवासी समाज, चाय बागान के श्रमिक परिवारों और हर वंचित वर्ग को उनका हक, सम्मान और सुरक्षा दिलाना।एकजुट होकर तीर-धनुष का बटन दबाएं और बदलाव की इस लड़ाई को मजबूत बनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here