पप्पू यादव: हिमंता इस देश का सबसे भ्रष्टतम CM है असम का गद्दार है

0
pappu yadav

दिल्ली : आज (5 अप्रैल, 2026) दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पार तीन देशों (UAE, Egypt और Antigua and Barbuda )के पासपोर्ट का खुलासा किया है. उन्होंने कहा, हिमंता बिस्वा सरमा की पूरी राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, लेकिन उनकी पत्नी दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट रखती हैं, कैसे?क्या हिमंता बिस्वा सरमा, अमित शाह के दत्तक पुत्र हैं? और क्या देश के गृहमंत्री को ये जानकारी थी कि उनके दत्तक पुत्र की पत्नी 3 पासपोर्ट रखती हैं?गृहमंत्री अमित शाह जवाब दें- क्या वो SIT बिठाकर इस मामले की जांच कराएंगे?कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा,हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी को 3 पासपोर्ट रखने की क्या जरूरत है? क्या आप कोई अपराधी हैं? कहीं हिमंता के पास भी ऐसे ही और पासपोर्ट हैं?क्या इनकी तैयारी-चुनाव हारने के बाद फरार होने की है?

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने पवन खेडा के दावे पर दी प्रतिक्रिया ”हिमंता इस देश का सबसे भ्रष्टतम CM है असम का गद्दार है, असली घुसपैठिया जो घूस लेकर अपनी और पत्नी का पैठ
(संपत्ति) बढ़ाने के लिए असम को बेच खाया इस बार असम इसका पूरा हिसाब कर देगी कांग्रेस गठबंधन इसे प्रचंड बहुमत से हराएगी”

बता दें कि असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के पत्नी के पास 3 पासपोर्ट होने के दावे को उन्होंने ख़ारिज कर दिया है प्रोपागैंडा बताया है, और पावन खेड़ा के उपर 48 घंटे के अंदर मानहानि मुकदमे की धमकी दे दी है.असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर लिखा,”आज Pawan Khera की प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस पार्टी के भीतर गहरी हताशा और घबराहट को दर्शाती है। जैसे-जैसे Assam एक ऐतिहासिक जनादेश की ओर बढ़ रहा है, ऐसे निराधार और बेतुके आरोप केवल उनकी कमजोर होती स्थिति को उजागर करते हैं।मैं उनके द्वारा लगाए गए हर आरोप को सिरे से खारिज करता हूं। मैं और मेरी पत्नी अगले 48 घंटों के भीतर श्री Pawan Khera के खिलाफ आपराधिक और सिविल दोनों तरह के मानहानि के मुकदमे दर्ज करेंगे। उन्हें उनके गैर-जिम्मेदाराना और मानहानिकारक बयानों के लिए पूरी तरह जवाबदेह ठहराया जाएगा। जो दस्तावेज़ सर्कुलेट किए जा रहे हैं, उनमें कई साफ़-साफ़ विसंगतियाँ दिख रही हैं, जिनसे पता चलता है कि यह डिजिटल हेरफेर की एक कच्ची और खराब कोशिश है.सरनेम में बेमेल — आधिकारिक “SHARMA” की जगह “SARMA” का इस्तेमाल किया गया है।फ़ोटो कोई सार्वजनिक रूप से उपलब्ध तस्वीर लगती है, न कि कोई मानक बायोमेट्रिक कैप्चर।D का क्रम जन्म के अपेक्षित वर्ष के पैटर्न से मेल नहीं खाता।राष्ट्रीयता में बेमेल — Egypt के तौर पर दर्ज है, जबकि MRZ में किसी दूसरे देश का कोड दिखता है।प्रिंटेड फ़ील्ड और MRZ के बीच एक्सपायरी डेट में बेमेल.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here