मजबत और रंगापाड़ा के झामुमो उम्मीदवार के लिए हेमंत सोरेन ने असम की जनता से माँगा वोट

0
hemant soren

असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मजबत विधानसभा सीट से प्रीति रेखा बारला को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन ने आगामी 9 अप्रैल के दिन मजबत विधानसभा की जनता तीर-धनुष पर अपनी बेटी प्रीति बारला को वोट देने की अपील की है.सीएम ने कहा ”असम के लाखों शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के लोगों ने वर्षों से उनके ऊपर शोषण और अत्याचार करने वाली सरकारों को इस चुनाव में सबक सिखाने का मन बना लिया है.असम के शोषित, वंचित और आदिवासी समाज की संख्या 70-80 लाख से अधिक है मगर इनकी आवाज को यहां की सरकारों द्वारा हमेशा नजरअंदाज किया गया।अब समय आ गया है, एकजुट होकर इन शोषकों को मुंह तोड़ जवाब देने का।”

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने रंगापाड़ा विधानसभा सीट से मैथ्यू टोप्नो को अपना उम्मीदवार बनाया है। सीएम ने उनके लिए भी चुनाव प्रचार किया. असम में JMM के केन्द्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने रंगापाड़ा विधानसभा की जनता को जोहार कहा।सीएम ने काहा सुना, शोषित, वंचित और आदिवासी समाज के मेरे भाई-बहन आज के इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाएं इसके लिए विरोधियों द्वारा साम-दाम-दंड-भेद लगाया गया, हर दिन की तरह आज भी षड्यंत्र किया गया।मगर यहां तीर-धनुष को मिला अपार जनसमर्थन उन षड्यंत्रकारियों के गाल पर करारा तमाचा है।अब शोषित और वंचित समाज पीछे नहीं हटेगा, अपना हक़-अधिकार लेकर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here