असम : चबुआ विधानसभा में झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने JMM प्रत्याशी भूबेन मुरारी के पक्ष में लोगों से समर्थन की अपील की। इस दौरान उन्होंने चाय बागान में कार्यरत लोगों से मिलकर उनकी जीवन परिस्थितियों को समझा।कल्पना सोरेन ने कहा,”आपका सभी का संघर्ष ही हमारी पहचान है और आपका अधिकार दिलाना हमारी जिम्मेदारी।मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूँ कि आपके सम्मान, आपके अधिकार और आपके भविष्य के लिए हम मजबूती से आपके साथ खड़े हैं।यह समय है बदलाव का…यह समय है अपने हक की सरकार चुनने का।”




