हजारीबाग की बेटी के ह*त्याकांड में राज्यपाल से अम्बा प्रसाद ने की CBI जांच,DSP और विष्णुगढ़ थाना प्रभारी निलंबन की मांग

0
Amba Prasad

हजारीबाग : झारखंड की लचर कानून-व्यवस्था और विष्णुगढ़ में बच्ची के रामनवमी मंगला जुलूस के दौरान जघन्य हत्याकांड में पुलिस की नाकामी को लेकर,राज्यपाल संतोष गंगवार से पूर्व बडकागांव विधायक अम्बा प्रसाद ने इस विषय पर संज्ञान लेने का आग्रह किया। साथ ही, विष्णुगढ़ कांड की CBI जांच कराने एवं राज्य में निष्क्रिय महिला आयोग को पुनः सक्रिय करने हेतु निवेदन किया। उन्होंने आशा की है कि राज्यपाल इन विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे एवं जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

राज्यपाल से अम्बा प्रसाद की मांगे: इस प्रकरण में अविलंब व्यक्तिगत हस्तक्षेप करते हुए प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले हजारीबाग पुलिस अधीक्षक का स्थानांतरण कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाए।संबंधित डीएसपी (DSP) एवं विष्णुगढ़ थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उचित जाँच की जाए।मामले की गंभीरता और स्थानीय पुलिस की विफलता को देखते हुए, इस कांड का अनुसंधान CBI से कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देने की कृपा करें।पीड़िता के परिवार को मुआवजा एवं पुनर्वास सुनिश्चित करने की कृपा करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here