असम: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज, 29 मार्च 2026 को असम के सोनारी विधानसभा (Sonari Assembly) क्षेत्र में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे ।हेमंत सोरेन ने सोनारी विधानसभा सीट से बलदेव तेली को चुनावी मैदान में उतारा है। 9 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान से पहले,झारखण्ड सीएम यहाँ अपनी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के प्रत्याशी के पक्ष में बदलाव का आह्वान कर रहे हैं।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा,असम के सोनारी विधानसभा में असम की महान जनता को अब बदलाव चाहिए – ऐसा बदलाव जो सिर्फ़ वादों में नहीं, ज़मीनी हक़ीक़त में दिखे।झारखंड की तरह यहाँ भी युवाओं को अवसर, मेहनतकशों को सम्मान और आदिवासी-स्थानीय समाज को उनका अधिकार मिलना चाहिए। विकास का मतलब केवल आंकड़े नहीं, बल्कि हर घर तक पहुँचती खुशहाली है।




