हजारीबाग:रामनवमी जुलूस में चाकू लगने से घायल मुकेश कुमार से हॉस्पिटल में मनीष जयसवाल ने की भेंट

0
manish jaiswal

हजारीबाग:रामनवमी जुलूस के दौरान कल देर रात को ब्रह्मऋषि समाज,हजारीबाग के संस्थापक अध्यक्ष सह दीपुगढ़ा निवासी मुकेश कुमार सिंह को चक्कू लगने से घायल होने की सूचना मिलने पर सासंद मनीष जयसवाल ने आरोग्यम हॉस्पिटल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना।इसी क्रम में यहां इलाजरत अन्नदा कॉलेज के प्रो. विवेक कुमार शर्मा से मिलकर उनका भी हाल जाना।बता दें कि हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत गदोखर गांव में रामनवमी जुलूस के दौरान दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में गदोखर पंचायत के मुखिया के भाई राम कुमार साव उर्फ़ रामा साव (उम्र करीब 40 वर्ष) को गांव में ही जुलूस के दौरान भुजाली मार दिया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो युवक जुलूस के दौरान एक वाहन के बोनट पर चढ़कर नाच रहे थे।जिसको लेकर रामा साव से उनकी बहस हो गई। हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने स्पष्ट कहा कि आरोपी बक्शे नहीं जाएंगे। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here