परिवार के साथ ऐतिहासिक सिरमटोली में शामिल हुए मुख्यमंत्री

0
hemant soren

रांची: प्रकृति पर्व ‘सरहुल’ के अवसर पर रांची के ऐतिहासिक सिरमटोली में आयोजित पूजा महोत्सव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त झारखण्ड वासियों की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, “आज भी हमारी सभ्यता इस परंपरा को गाँव-गाँव और दूर-दराज क्षेत्रों तक जीवित रखे हुए है।लोग एकत्रित होकर अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस विरासत को सुरक्षित रख रहे हैं।आइये, इसी संकल्प के साथ, हम यह सुनिश्चित करें कि यह अमूल्य परंपरा आगे भी सशक्त रूप से आगे बढ़े, हम मिलकर इसे आगे बढ़ाने का काम करें। सभी को पुनः सरहुल पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं और जोहार।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here