‘जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट’ का हुआ शुभारंभ,स्थानीय कारीगरों के लिए एक सशक्त मंच

0
palash mart

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के साकची में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा जमशेदपुर हाट-पलाश मार्ट का विधिवत शुभारंभ किया गया। जमशेदपुर हाट के माध्यम से स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं उद्यमियों को अपने विशिष्ट एवं पारंपरिक उत्पादों के प्रदर्शन तथा बिक्री के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध होगा। जिला प्रशासन की पहल पर जमशेदपुर के प्रमुख वाणिज्यक क्षेत्र में बड़े शोरूम की तर्ज पर दो मंजिला ‘जमशेदपुर हाट – पलाश मार्ट’ का निर्माण कराया गया है।जमशेदपुर हाट के भु-तल में पलाश मार्ट तथा सेरांग एवं प्रथम तल में दीदी कैफे संचालित किया गया है।

पलाश मार्ट में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हैंडीक्राफ्ट, पाईटकर पेंटिंग, सेनेट्री आईटम, प्रसंस्कृत व मुल्य सवर्धित खाद्य सामग्रियां तेल, मधु आदि उपलब्ध होंगी। सेरांग में बोड़ाम के अंधारझोर में निर्मित तबला, मांदर, ढ़ोलक, नगाड़ा, डमरू आदि वाद्य यंत्र की प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। जबकि प्रथम तल में दीदी कैफे में स्थानीय पारंपरिक व्यंजनों का लुत्फ ले सकेंगे। दीदी कैफे में स्टींम व पौष्टिक व्यंजन को बढ़ावा दिया जाएगा।इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री अर्णव मिश्रा, उप नगर आयुक्त जेएनएसी श्री कृष्णा कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, डीपीएम जेएसएलपीएस श्री सुजीत बारी पमुख रूप से मौजुद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here