मरांडी: असम तक घूम-घूमकर इफ्तारी खाने के बावजूद…आपको भी पश्चाताप अवश्य होगा

0
hemant soren

झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में हिन्दू धर्म पर जो बयान दिया था उसे लेकर भाजपा भड़क गई है. सांसद संजय सेठ, सांसद मनीष जयसवाल के बाद अब झारखण्ड भाजपा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को खरी खोटी सुना दी है. मरांडी ने एक्स पर लिखा, ”झारखंड से लेकर असम तक घूम-घूमकर इफ्तारी खाने के बावजूद INDI गठबंधन में अपेक्षित महत्व न मिलने से निराश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब चर्चा में बने रहने के लिए विधानसभा के भीतर विवादास्पद बयानबाजी का सहारा लेते दिख रहे हैं। पिछले दिनों विधानसभा में उनके द्वारा हिंदू धर्म पर की गई घटिया टिप्पणी निंदनीय है।हेमंत जी, लगता है बताने वालो ने आपको बताया नहीं या आपके आस-पास के लोग घोर हिंदू विरोधी है। आपके संज्ञान में लाना चाहूँगा विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा करने वालों ने शून्य की खोज की, अनेक महाकाव्यों की रचना की, दुनिया को संस्कृति, सभ्यता, लोकतंत्र का पाठ सिखाया और अपने ज्ञान से सिंचित किया।आज आप जिस अमेरीका की बातें कर रहे हैं, उसी अमेरीका में विश्व के बड़े-बड़े ज्ञान आधारित उद्योगों जैसे गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, यू ट्यूब, का नेतृत्व ऐसे लोग कर रहे हैं, जो सरस्वती जी की पूजा भी करते हैं और लक्ष्मी जी की पूजा भी करते हैं।धर्म के आधार पर चयनात्मक प्रशंसा और आलोचना करना मुख्यमंत्री जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति के लिए उचित नहीं माना जा सकता। राज्य के मुख्यमंत्री से अपेक्षा होती है कि वे सभी समुदायों के प्रति समान सम्मान और संतुलन बनाए रखें।उम्मीद है आपको भी इस घटना का पश्चाताप अवश्य होगा…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here