रांची: मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार ने किया शपथ ग्रहण

0
roshni khalkho

रांची समाहरणालय में नगर निगम के महापौर, वार्ड पार्षदों और अन्य जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण समारोह में मेयर रोशनी खलखो समेत कुल 53 वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई.गुरुवार को हुए डिप्टी मेयर चुनाव में भाजपा समर्थित वार्ड 31 के पार्षद नीरज कुमार ने शानदार जीत दर्ज की. नीरज कुमार को कुल 38 वोट मिले, जबकि कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी परमजीत सिंह बिट्टू को केवल 15 वोट ही प्राप्त हो सके. रमजीत सिंह बिट्टू को 23 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर नीरज कुमार रांची नगर निगम के नए डिप्टी मेयर बन गए. मेयर रोशनी खलखो ने कहा,”इस जिम्मेवारी के साथ ही अब अपनी इस टीम का नेतृत्व करने को तैयार हूँ.मुझे पूर्ण विश्वास है कि राँची की विकास यात्रा आज से आरंभ हो रही है, हमारे सभी वार्ड पार्षद विकसित राँची के मजबूत स्तम्भ बनेंगे.सम्पूर्ण राँची अब एक परिवार है, आइए अब एकजुट होकर टीम भावना के साथ अपने शहर को नंबर 1 शहर बनाने के संकल्प को साकार करें.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here