रांची : शनिवार को पलामू राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।आज रविवार को रांची, बोकारो, धनबाद, देवघर, दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम सहित कई जिलों में हवा की गति 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।मौसम विभाग के अनुसार, 16 मार्च को रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने, कई स्थानों पर आसमान से बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश संभावना है।जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।17 मार्च को राज्य के सभी जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।18 मार्च को गढ़वा, पलामू, चतरा और लातेहार को छोड़कर शेष झारखंड में बादल छाए रहेंगे और तेज हवाओं के साथ बिजली कड़कने की संभावना है।




