170 दिनों के बाद सोनम वांगचुक को ज़मानत,थरूर ने सुप्रीम कोर्ट से की अपील ”बिना ट्रायल के…सख्त नियम बनाने की जरूरत”

0
Sonam Wangchuk

केंद्र सरकार ने करीब 170 दिन से जोधपुर जेल में बंद लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक की हिरासत समाप्त करने का निर्णय लिया. NSA भी हटा लिया.सोनम वांगचुक की हिरासत समाप्ति के बाद कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने रिहाई पर संतोष जताते हुए मोदी सरकार पर निशाना साधा है. थरूर ने सुप्रीम कोर्ट से अपील करते हुए X पर लिखा, ‘बिना ट्रायल के अनिश्चित समय तक हिरासत में रखना. उपनिवेशकाल से चली आ रही गैर-लोकतांत्रिक प्रथा है, जिसकी लोकतंत्र में कोई जगह नहीं है. खुशी है कि केंद्र ने सोनम वांगचुक को रिहा कर दिया. हालांकि 169 दिन बहुत लंबा वक्त होता है. सुप्रीम कोर्ट को बिना ट्रायल के ज्यादा से ज्यादा समय तक हिरासत में रखने के लिए सख्त नियम बनाने की जरूरत है’. 

आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘सोनम वांगचुक की हिरासत तुरंत वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार एक बार फिर बेनकाब हो गई है. केजरीवाल ने लिखा, ‘तानाशाही का पर्दाफाश होना चाहिए. एक वैज्ञानिक और पर्यावरण कार्यकर्ता जिसने अपनी जिंदगी देश के लिए समर्पित की, उसे बिना सबूत के गिरफ्तार किया गया. जितना समय वो जेल में रहे, वो पूरे देश का नुकसान था.’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here