रांची:असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई एवं प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह समेत असम के विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की।इस अवसर पर आगामी असम चुनाव, झारखण्ड की विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में भंवर जितेंद्र सिंह और K Raju भी उपस्थित रहे।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई से मुलाकात पर कहा, “…धीरे-धीरे सब कुछ सामने आएगा। असम में चुनावी सरगर्मी है, असम से लोग भी आ-जा रहे हैं, हम भी आ-जा रहे हैं। चुनाव की रणनीति कैसे बनाई जाए इस पर काफी चर्चा हो रही है और मुझे लगता है कि इस बार असम में कुछ बेहतर होने के रास्ते बन रहे हैं।”


