रांची : जम्मू के ग्रेटर कैलाश में एक शादी समारोह के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम सुरेंद्र चौधरी पर हुए जानलेवा हमले पर झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने प्रतिक्रिया दी ”यह सुनकर राहत मिली कि अदारनिय डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहब दुर्भाग्यपूर्ण गोलीबारी की घटना के बाद सुरक्षित हैं। इस हिंसक कृत्य की कड़ी निंदा और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।अदारनिय फारूक साहब के अच्छे स्वास्थ्य और सुरक्षा की कामना करता हूँ।”
जम्मू कश्मीर के सीएम: मेरे पिता बाल-बाल बच गए
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री और फारूक अब्दुल्ला के बेटे उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा ”अल्लाह मेहरबान हैं. मेरे पिता बाल-बाल बच गए. एक व्यक्ति भरी हुई पिस्तौल लेकर बिल्कुल करीब आ गया और गोली चला दी” उमर अब्दुल्ला ने इस बात पर राहत जताई कि वहां सुरक्षाकर्मी मौजूद थे जिन्होंने फारूक अब्दुल्ला के आरोपी को रोककर उनकी हत्या के प्रयास को नाकाम कर दिया. हालांकि, उमर अब्दुल्ला ने सुरक्षा पर सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति राष्ट्रीय सुरक्षा बल (NSG) द्वारा सुरक्षित पूर्व मुख्यमंत्री के इतने करीब कैसे पहुंच गया? बता दें कि बुधवार, 11 मार्च को यह घटना रात करीब 10:15 बजे की है, जब फारूक अब्दुल्ला और डिप्टी सीएम कार्यक्रम से बाहर निकल रहे थे. Z+ और NSG सुरक्षा प्राप्त नेता के इतने करीब हमलावर का पहुंचना एक बहुत बड़ा सिक्योरिटी लैप्स माना जा रहा है. सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर ही आरोपी कमल सिंह जमवाल को दबोच लिया. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए मामले की जांच कर रही है.




