भारत और बांग्लादेश के बीच हुए पाइपलाइन समझौते के तहत डीजल की आपूर्ति शुरू हो गई है. भारत हर साल 1,80,000 टन डीजल पाइपलाइन के जरिए बांग्लादेश को देगा. अभी 5,000 टन की पहली खेप बांग्लादेश पहुंच चुकी है.बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (बीपीसी) के चेयरमैन महमूद रेजानूर रहमान ने कहा, ‘हमारा भारत के साथ एक एग्रीमेंट है। इसके मुताबिक भारत हर साल बांग्लादेश को पाइपलाइन के जरिए 180,000 टन डीजल की सप्लाई करेगा। अभी भारत से जो 5,000 टन डीजल आ रहा है, वह इसी एग्रीमेंट का हिस्सा है।’एग्रीमेंट के मुताबिक भारत को छह महीने के भीतर बांग्लादेश को कम से कम 90,000 टन डीजल एक्सपोर्ट करना होगा। आज 5,000 टन की खेप आ रही है और हमें उम्मीद है कि अगले दो महीनों में हमें पूरी छह महीने का डीजल मिल जाएगा।महमूद रेजानूर रहमान, चेयरमैन, बांग्लादेश पेट्रोलियम कॉरपोरेशन ने बताया.




