रामगढ़:रजरप्पा मंदिर में पुलिसवालों ने श्रद्धालु को लाठी से पीटा,एसपी ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

0
Rajrappa temple

रामगढ़: रजरप्पा मंदिर परिसर में एक श्रद्धालु के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था, जिसके बाद एसपी अजय कुमार ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि एक श्रद्धालु अपने परिवार के साथ मां छिन्नमस्तिका के दर्शन के लिए आया था, इसी दौरान सुरक्षा में तैनात जवानों से उसकी कहासुनी हो गई और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई।घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद रामगढ़ के एसपी Ajay Kumar ने कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों श्याम लाल महतो, राधेश्याम कुजूर, बहादुर उरांव और जॉनसन सुरीन को सस्पेंड कर दिया है।स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here