राजेश ठाकुर ने होली पर बुलाया तो मंत्री ने भी दे दिया ईद का न्यौता

0
Irfan Ansari

बोकारो: आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस झारखण्ड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने होली के पावन अवसर पर मंत्री इरफ़ान अंसारी को बोकारो स्थित अपने आवास पर स्नेहिल निमंत्रण दिया था। मंत्री ने बताया, मैं वहाँ पहुँचा और उनकी खुशियों में आत्मीयता के साथ शामिल हुआ। रमज़ान के पाक महीने में रोज़ा रखने के कारण रंग तो नहीं खेल सका, लेकिन दिलों के रंग में सराबोर होकर भाईचारे और प्रेम का संदेश अवश्य साझा किया। यही हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब है, यही हमारी एकता की असली पहचान है।

मंत्री ने कहा,मैंने उन्हें रमज़ान में इफ्तार पार्टी में आने का सादर आमंत्रण दिया तथा ईद के अवसर पर हमारे यहाँ सिवइयों की मिठास साझा करने का भी न्योता दिया।होली के इस शुभ अवसर पर मैं तमाम देशवासियों से कहना चाहता हूँ — जीवन में अंततः हमारे कर्म ही शेष रह जाते हैं। आपसी द्वेष, कटुता और नफ़रत को त्यागकर प्रेम, सद्भाव और सौहार्द का मार्ग अपनाएँ। कुछ स्वार्थी शक्तियाँ समाज को बाँटने का प्रयास करती हैं, पर हमें मिलकर उस पुरानी मिठास, अपनापन और भाईचारे को फिर से जीवित करना है, जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है।आइए, नफ़रत की दीवारें गिराएँ और प्रेम के रंगों से समाज को सजाएँ।आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here