मंत्री इरफान अंसारी ने फोन पर की पप्पू यादव के परिजनों से बात “बेहतर इलाज के लिए झारखंड में भर्ती करें”

0
Irfan ansari

रांची: मंत्री इरफान अंसारी ने फोन पर की पप्पू यादव के परिजनों से बात कर आग्रह किया है कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें झारखंड में भर्ती करें। ये जानकारी उन्होंने खुद एक्स पर दी, मंत्री ने लिखा,”पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद बड़े भाई राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी @RajeshRanjanकी तबीयत अचानक बिगड़ने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खबर सुनकर मन व्यथित है। वे हमारे अत्यंत करीबी और सम्माननीय साथी हैं।मैंने उनके परिजनों से दूरभाष पर बात कर उनका हालचाल जाना तथा आग्रह किया कि यदि आवश्यक समझें तो उन्हें झारखंड लाया जाए। झारखंड सरकार की ओर से उनके समुचित एवं बेहतर इलाज की पूरी व्यवस्था की जाएगी.स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना मेरी पहली प्राथमिकता है, और हर जरूरतमंद को उत्तम चिकित्सा सेवा दिलाना मेरा कर्तव्य है।ईश्वर से प्रार्थना है कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा में सक्रिय हों।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here