विधानसभा परिसर में होली कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम

0
cm hemant soren

रांची : आज झारखंड विधानसभा परिसर में विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो और समस्त विधायकगणों के साथ सीएम हेमंत सोरेन होली कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम ने कहा आज इस अवसर पर मैं राज्यवासियों को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं, जोहार करता हूं।होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे तथा सौहार्द और सद्भाव का पर्व है। रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद के अनगिनत रंग भर दे। आपकी जिंदगी में खुशियों की चमक सदैव बनी रहे और हर दिन यह पर्व नई ऊर्जा, उमंग और उत्साह लेकर आए-यही मेरी कामना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here