एयर एंबुलेंस हादसे के बाद चतरा सदर अस्पताल पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी ”मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी”

0
irfan ansari

चतरा (झारखंड): सिमरिया (चतरा) के समीप एक चार्टर एयर एंबुलेंस के दुखद दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी घटना के बाद चतरा सदर अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

घटना के संबंध में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मंत्री ने बताया कि दुर्घटना की विस्तृत जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम गठित की जाएगी। जांच में ब्लैक बॉक्स विश्लेषण, तकनीकी कारणों, मौसम की स्थिति, एटीसी (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) से हुई बातचीत तथा विमान के मेंटेनेंस रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की जाएगी। यदि किसी प्रकार की लापरवाही या सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि झारखंड में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है, ताकि आपात स्थितियों में अधिक से अधिक लोगों की जान बचाई जा सके। उन्होंने आश्वासन दिया कि मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here