रांची : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन राज्य सरकार ने 2025-26 के लिए 6,450 करोड़ रुपये का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इसे सदन में प्रस्तुत किया।सबसे अधिक 1,717.58 करोड़ रुपये ग्रामीण कार्य विभाग को दिए गए हैं। महिला एवं बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के लिए 779 करोड़, पंचायती राज को 657.56 करोड़ और ग्रामीण विकास को 594.88 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।ऊर्जा (281.28 करोड़), स्वास्थ्य (323.94 करोड़), गृह विभाग (407.21 करोड़) सहित अन्य विभागों को भी अतिरिक्त राशि का प्रावधान किया गया है। ब्याज भुगतान, ऋण अदायगी और पेंशन मद में भी अतिरिक्त धन की मांग रखी गई है।वित्त मंत्री 24 फरवरी को 2026-27 का पूर्ण बजट पेश करेंगे।




