राज्यपाल के अभिभाषण से हुआ बजट सत्र का शुभारंभ,24 फरवरी को पेश होगा बजट

0
Governor Santosh Kumar Gangwar

रांची: 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलने वाले झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का शुभारंभ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण से हुआ.झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन अपने अभिभाषण में राज्यपाल संतोष गंगवार ने संघीय ढांचे की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि झारखंड के समुचित विकास के लिए केंद्र सरकार का समयबद्ध आर्थिक सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि झारखंड को विकसित किए बिना देश की समग्र उन्नति संभव नहीं है।राज्यपाल ने बताया कि सीमित आर्थिक सहायता के कारण कई महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में कठिनाई आ रही है। सरकार की प्राथमिकता समावेशी विकास, अधोसंरचना विस्तार, गरीबों-किसानों-महिलाओं का सशक्तिकरण और युवाओं के लिए रोजगार सृजन है।कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत 2025 में 1,413 साइबर अपराध मामलों में 1,268 गिरफ्तारियां की गईं। साइबर हेल्पलाइन 1930 से 111 करोड़ रुपये ब्लॉक किए गए तथा बीएनएस की धारा 497 के तहत 12 करोड़ रुपये पीड़ितों को लौटाए गए। भ्रष्टाचार के खिलाफ 54 लोकसेवकों की गिरफ्तारी हुई।सरकार ने पहली बार World Economic Forum के दावोस सम्मेलन में भाग लेकर निवेश आधारित नीतियां प्रस्तुत कीं और यूनाइटेड किंगडम, विशेषकर London में निवेश वार्ताएं कीं। इससे लगभग 1.27 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।एमएसएमई प्रोत्साहन, रोजगार मेलों, कौशल विकास, आईटी पार्क निर्माण और सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से राज्य को “उत्तम से सर्वोत्तम” बनाने की दिशा में कार्य जारी है। अंत में राज्यपाल ने सदन से लोकतांत्रिक गरिमा बनाए रखते हुए जनहित में सार्थक चर्चा का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here