महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय लिया गया है।पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने बैठक में उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया। औपचारिक घोषणा 26 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में होगी।28 जनवरी को अजित पवार के निधन के बाद सुनेत्रा पवार ने मंत्रिमंडल में उनकी जगह ली है और उन्हें पुणे व बीड जिला का पालक मंत्री भी बनाया गया है।बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने बताया कि 23 फरवरी को अजित पवार की स्मृति में शोक सभा होगी और 26 फरवरी को अध्यक्ष चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल पार्टी का फोकस संगठन को मजबूत करने पर है।




