चम्पाई सोरेन: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है SIR नहीं रुकेगा,राज्य सरकारों को घुसपैठियों को डिपोर्ट करना चाहिए

0
cm champai soren

रांची।बीजेपी विधायक और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण को लेकर चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान के समर्थन में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण और घुसपैठियों की पहचान का यह सबसे बड़ा अभियान किसी भी हाल में नहीं रुकेगा।चम्पाई सोरेन ने अपने बयान में कहा कि भारतीय संविधान केवल भारतीय नागरिकों को ही मतदान का अधिकार देता है, और इस प्रक्रिया में विदेशी रोहिंग्या या अन्य घुसपैठियों का कोई स्थान नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “घुसपैठियों के सहारे सरकार बनाने का ख्वाब देखने वालों के लिए यह एक बड़ा झटका है।”पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकारों को SIR प्रक्रिया के तहत जिन लोगों पर संदेह हो रहा है, उन्हें डिटेंशन सेंटर भेजकर उनके दस्तावेजों की गहन जांच करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने मांग की कि सभी घुसपैठियों को यथाशीघ्र देश से डिपोर्ट किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here