रांची | डोरंडा थाना क्षेत्र से लापता हुई 11 वर्षीय नेहा कुमारी टोप्पो को रांची पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। बच्ची के सुरक्षित मिलने से परिजनों ने राहत की सांस ली है।पुलिस के अनुसार, दिनांक 04.02.2026 को नेहा कुमारी टोप्पो घरवालों को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद जब बच्ची का कोई पता नहीं चला, तब दिनांक 07.02.2026 को डोरंडा थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप दिनांक 10.02.2026 को लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामदगी के बाद बच्ची को आवश्यक प्रक्रिया के तहत परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है।




