रांची के कचहरी चौक के पास सोमवार (9 फरवरी) की देर रात ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्य के साथ मारपीट में एक का पैर टूट गया। आरोप है कि इस्तियाख और गुलफाम नामक दो युवकों ने स्कॉर्पियो से एक युवक को रौंदकर घायल कर दिया और सड़क पर छोड़ने की बजाय उसे कार में पूरी रात घुमाते रहे। पुलिस पर आरोपितों ने गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की, जिसमें कोतवाली डीएसपी समेत अन्य पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे.पुलिस से भागते वक्त आरोपियों ने एक युवक को भी स्कॉर्पियो से कुचल दिया. पुलिस रातभर आरोपियों का पीछा करती रही. पीछा करते वक्त पुलिस ने आत्मरक्षा में 9 राउंड फायरिंग कर टायर को निशाना बनाया। फायरिंग में इस्तियाख घायल हुआ, उसे एक गोली लगी है,और रिम्स में इलाज चल रहा है। स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई है, जांच जारी है।




