कैबिनेट बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर,JPSC उम्र सीमा में छूट पर अंतिम फैसला नहीं लिया गया

0
hemant soren

रांची | मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगी. बैठक में JPSC अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट देने के प्रस्ताव पर कोई निर्णय नहीं हो सका। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग द्वारा लाए गए इस प्रस्ताव को कैबिनेट ने स्थगित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, 14वीं JPSC परीक्षा के अभ्यर्थियों को उम्र में छूट देने के लिए अगस्त 2023 की कट-ऑफ तिथि प्रस्तावित की गई थी। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इस विषय पर फिलहाल निर्णय टाल दिया है,संकेत हैं कि सरकार बाद में इस पर विचार करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here