राज्य सरकार व नवीन जिंदल समूह के बीच इस्पात, स्वच्छ ऊर्जा एवं कौशल विकास पर सहयोग को लेकर बैठक

0
hemant soren

रांची / लंदन:झारखंड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच इस्पात, स्वच्छ ऊर्जा और कौशल विकास को लेकर लंदन में महत्वपूर्ण बैठक हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर राज्य में औद्योगिक निवेश और सतत विकास पर चर्चा की।यह बैठक 2 जनवरी 2026 को रांची में मुख्यमंत्री और नवीन जिंदल के बीच हुई बातचीत की अगली कड़ी है। इस दौरान इस्पात उद्योग, हरित ऊर्जा, पावर इंफ्रास्ट्रक्चर, कौशल प्रशिक्षण और उच्च शिक्षा में सहयोग पर सहमति बनी।नवीन जिंदल समूह ने झारखंड में संभावित निवेश में रुचि जताई और मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना की सराहना की। यह सहयोग रोजगार सृजन और कम-कार्बन अर्थव्यवस्था की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here