नवनियुक्त BJP प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने किया पदभार ग्रहण

0
aditya sahu

रांची: भारतीय जनता पार्टी, झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदभार ग्रहण करने से पूर्व हरमू स्थित प्रदेश कार्यालय परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माँ भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रविंद्र राय और यदुनाथ पांडे उपस्थित रहे।पूजा-अर्चना के दौरान पार्टी की सफलता, संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प को लेकर प्रार्थना की गई। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं और संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here