आज WEF में INDIA PAVILION के उद्घाटन के साथ-साथ JHARKHAND PAVILION का भी विधिवत उद्घाटन किया गया।सीएम हेमंत सोरेन ने तस्वीरें शेयर करते हुए कहा ”युवा झारखण्ड को गति देने के लिए दावोस में यह वैश्विक मंच अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, यही विश्वास है।”सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”आज WEF दावोस में INDIA PAVILION के उद्घाटन समारोह में केंद्र सरकार तथा देश के अन्य राज्यों के माननीयों के साथ शामिल होने का सौभाग्य मिला। वैश्विक मंच में आयोजित हो रहे कार्यक्रम में झारखण्ड पहली बार शामिल हुआ है, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।मैं झारखण्ड राज्य से आता हूं, जो प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण राज्य है। ग्रीन एनर्जी के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं।2047 तक विकसित भारत और 2050 तक समृद्ध झारखण्ड का हमने संकल्प लिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि दावोस में विभिन्न देशों और कंपनियों के प्रमुखों से निवेश को लेकर हो रही सार्थक चर्चाओं से आने वाले समय में हमें अपने संकल्प को गति देने का नया बल मिलेगा।आप सभी को आज इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हार्दिक आभार और झारखण्ड से जोहार।”



