भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन निशाना साधते हुए कहा “अवैध पत्थर खनन की सीबीआई जांच से बौखलाए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। सूचना प्राप्त हो रही है कि विगत कुछ दिनों से साहिबगंज में रेलवे के माध्यम होने वाली पत्थर ढुलाई को झामुमो के छुटभैये नेताओं द्वारा रोक दिया गया है।एक ओर हेमंत सोरेन विदेश में निवेश लाने के लिए गए हैं, दूसरी ओर उनके ही इशारे पर ही झामुमो के लोग गुंडागर्दी कर रहे हैं। ऐसी ही स्थिति रही तो झारखंड में फूटी कौड़ी का निवेश नहीं आएगा।हेमंत सोरेन ने पंकज मिश्रा, पूजा सिंघल, छवि रंजन, विनय चौबे, मिथिलेश ठाकुर जैसे भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने का जो पाप किया है, उसकी सजा जरूर मिलेगी। चाहे ईडी का कार्यालय घेर लीजिए या सीबीआई जांच को प्रभावित करने के लिए पत्थर की ढुलाई रोकिए, भ्रष्टाचार के खिलाफ कारवाई नहीं रुकने वाली।”




