रांची : आज प्रदेश कार्यालय में आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी , केंद्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी , पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन एवं मधु कोड़ा, साथ ही प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर उपस्थित रहे।बैठक में नगर निकाय चुनावों की रणनीति, संगठनात्मक तैयारियों और समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।




