61 दिनों से लापता ओरमांझी का कन्हैया(12 वर्ष ) कोडरमा से बरामद

0
kanhaiya

रांची: 61 दिनों से लापता ओरमांझी के 12 वर्षीय कन्हैया कुमार को रांची पुलिस ने कोडरमा से सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे की तलाश में एसआईटी सात राज्यों में छापेमारी कर रही थी। सूचना मिलने पर रांची पुलिस ने कार्रवाई की। पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग खुद एसएसपी राकेश रंजन कर रहे थे।जांच में सामने आया है कि यूपी के मिर्जापुर मानव तस्कर गैंग का कनेक्शन कन्हैया के मामले में भी जुड़ता नजर आ रहा है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इसी गिरोह का नाम धुर्वा से गायब हुए अंश-अंशिका मामले में भी सामने आया था. उस केस में हुई गिरफ्तारी और पूछताछ के आधार पर पुलिस को कन्हैया के बारे में भी अहम सुराग मिले, जिसके बाद जांच की दिशा और तेज की गई. बता दें कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी बेहद कमजोर है. कन्हैया का बड़ा भाई कृष्णा कुमार 19 वर्ष का है, जिसकी एक किडनी खराब है. छोटी बहन शिवानी कुमारी है. पिता अर्जुन साव शारीरिक रूप से अक्षम हैं. कक्षा तीन में पढ़ने वाला कन्हैया ही शाम के समय मां की फुचका दुकान में हाथ बंटाता था

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here