रांची के सामाजिक कार्यकर्ता उत्तम यादव के नेतृत्व में हजारों लोग JMM में शामिल

0
uttam yadav

झामुमो प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि आज रांची के किशोरगंज स्थित स्कॉट इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में झामुमो का भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए, सामाजिक कार्यकर्ता श्री उत्तम यादव जी के नेतृत्व में हजारों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से शैलेश नंद तिवारी, नीतेश वर्मा, रंजन माथुर, उमेश साहू, लालवंती देवी, छाया रानी, बंटी साव, रोहित यादव, आर्यन मेहता, निखिल कुमार गुप्ता, सोनू गुप्ता, बीरेंद्र गोप, शुभम विश्वकर्मा, दीपू श्रीवास्तव, आकाश कच्छप, राहुल कच्छप, सावन लिंडा, आनंद तिर्की, संजय तिवारी, राजू गोप सहित अन्य हजारों लोग शामिल रहे।कार्यक्रम में झामुमो रांची जिला के केंद्रीय सदस्य व पदाधिकारी अंतू तिर्की, डॉ. हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, पवन जेडीया, बीरू तिर्की, प्रदीप मिर्धा, अरुण वर्मा, रतीश द्विवेदी, आशुतोष वर्मा, अंकिता वर्मा, कुलदीपक कुमार, डॉ. तालकेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पलामू जिले के सैकड़ों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। पलामू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा के नेतृत्व में मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह सहित अन्य सदस्यों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया गया।सदस्यता लेने वालों में प्रमुख रूप से पूनम सिंह, सूर्यांश प्रताप सिंह, आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मो. फिरोज, इम्तियाज अंसारी सहित कई लोग शामिल रहे।कार्यक्रम में पलामू जिला से पार्टी के केंद्रीय सदस्य एवं पदाधिकारी शानू सिद्दीकी, हाजी ललन, रमेश सिंह, अनुराग सिंह, बबलू सिंह, देवानंद भारद्वाज, रिशु अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here