रांची:मकर संक्रांति पर मोरहाबादी मैदान में भव्य नमो पतंग महोत्सव,कंबल,खिचड़ी का वितरण

0
sanjay seth

मोराबादी, रांची: मकर संक्रांति पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति ने मोरहाबादी मैदान में भव्य नमो पतंग महोत्सव आयोजित किया, जिसका उद्घाटन रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने किया। आज मोराबादी में नमो पतंग महोत्सव के दौरान केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने पतंग उड़ाने का मजा तो लिया है साथ ही मौके पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। संजय सेठ ने प्रसाद स्वरूप खिचड़ी का वितरण किया।संजय सेठ ने नमो पतंग महोत्सव का प्रतीकात्मक महत्व बताते हुए कहा कि पतंगों पर प्रधानमंत्री मोदी, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर वोमिका सिंह की तस्वीरें देश के सैनिकों और नेतृत्व पर गर्व का प्रतीक हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में उनकी वीरता और भारत की ताकत को याद करते हुए विजय का जश्न मनाने के लिए पतंग उड़ाने का महत्व बताया।

संजय सेठ ने कहा, मकर संक्रांति का पर्व समाज के समरसता का पर्व है। हर जरूरतमंद को सहायता पहुंचाने का संदेश देने का पर्व है।त्योहारों में समाज समरस रहे, उत्सव का उत्साह बना रहे; नमो पतंग महोत्सव का आयोजन इसी उद्देश्य से होता है। मेरा सौभाग्य है कि एक दशक से भी अधिक समय से रांची में इसका आयोजन कर रहा हूं। उत्तरायण होते सूर्यदेव से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार सबके जीवन में हो, इस कामना के साथ आज भी भव्य पतंग महोत्सव हुआ। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उत्सव के रूप में बनाए गए इस महोत्सव में बड़ी संख्या में पतंग प्रेमी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here