त्रिपुरा:मेले के लिए चंदा इकट्ठा करने को लेकर दो समुदायों के बीच झ*ड़प,इंटरनेट बंद, 10 हिरासत में

0
Tripura violence

त्रिपुरा के शिमुलतला इलाके में चंदा विवाद के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। मेले के लिए चंदा मांगने गए एक समूह को दूसरे समुदाय के युवक ने चंदा देने से मना कर दिया, जिससे विवाद बढ़ गया और हिंसा में बदल गया। इस दौरान तोड़-फोड़, आगजनी और धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया गया। करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। हालात काबू में करने के लिए पुलिस तैनात की गई और इलाके में BNSS 2023 की धारा 163 लागू कर दी गई।पुलिस ने शनिवार को दोनों कम्युनिटी के 10 लोगों को हिरासत में लिया.भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 48 घंटे के लिए निलंबित कर दी गई.

सूत्रों के अनुसार, विवाद तब और बढ़ गया जब शिमुलतला क्षेत्र में एक परिवार ने चंदा देने से इनकार कर दिया. इसके बाद एक समुदाय के लोगों ने कथित तौर पर संपत्तियों को आग लगा दी और एक धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचाया. जवाबी कार्रवाई में दूसरी ओर से भी हिंसा हुई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here