रांची के हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर 10 जनवरी की रात बड़ी मस्जिद लेन में छापेमारी कर पुलिस ने मो. कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना समेत कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 9 एमएम पिस्टल, फैक्ट्री मेड पिस्टल, तीन देशी कट्टा, एक देशी रिवॉल्वर, दो मैगजीन और कुल 110 जिंदा गोलियां बरामद की गईं। पूछताछ में आरोपियों ने बिहार के कैमूर और मुंगेर से हथियार लाकर रांची में अपराधियों को सप्लाई करने की बात स्वीकार की है।इस मामले में संबंधित थानों में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




