रांची: गेतलसूद डैम पर बन रहा वाटर फ्लोटिंग सोलर प्लांट,सांसद संजय सेठ ने किया निरीक्षण

0
sanjay seth

रांची सांसद संजय सेठ ने एक्स पर बताया कि रांची गेतलसूद डैम पर 172 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बन रहा वाटर फ्लोटिंग सोलर प्लांट रांची को पीएम narendra modi जी का ऐतिहासिक उपहार है। घने जंगलों और प्राकृतिक छटाओं के बीच बन रहा यह पावर प्लांट रांची को रौशन करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने बताया कि आज इस परियोजना के निरीक्षण के दौरान मोटर बोट के माध्यम से डैम में लग रहे सोलर प्लेट की प्रक्रिया को भी देखने का अवसर मिला। वर्ष 2021 में इस परियोजना का प्रस्ताव संजय सेठ ने भारत सरकार को दिया था और अब यह परियोजना पूर्ण होने की ओर है।आज के निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों से स्थानीय मछुआरों की समस्याओं को लेकर भी संजय सेठ ने बातचीत की। उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों को किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं हो, इसका पूर्ण ध्यान रखा गया है।

संजय सेठ को अधिकारियों ने बताया कि 60% कार्य पूरा हो चुका है और बहुत जल्द ही इस पावर प्लांट की बिजली रांची जिले को मिलने लगेगी। ₹437 करोड रुपए की लागत से तैयार हो रहे इस सोलर पावर प्लांट से 2 लाख 20 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।संजय सेठ ने कहा इस परियोजना का पूरा होना मेरे एक बड़े सपने के पूरा होने जैसा है। यह देश की चुनिंदा परियोजनाओं में से एक है, जिसके लिए क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से मैंने अनथक परिश्रम किया और आज यह मूर्त रूप ले रहा है।संजय सेठ ने कहा,मैं कृतज्ञता प्रकट करता हूं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का कि उन्होंने रांची को इतनी बड़ी सौर ऊर्जा परियोजना की सौगात दी। रांची को जीरो कट बिजली मिलने का रास्ता अब और भी साफ होता जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here