6वीं पारा तीरंदाजी प्रतियोगिता: चाईबासा की बेटी को मंत्री दीपक बिरुआ ने सौंपा सम्मान राशि का पुरस्कार

0
deepak birua

झारखण्ड:चाईबासा की होनहार बेटी गोरबारी केराई जिन्होंने 6 वें पारा तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड के लिए कांस्य पदक जीता है उनसे आज मिलकर मंत्री दीपक बिरुआ ने उन्हें उनकी जीती हुई सम्मान राशि का पुरस्कार दिया।
मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा,हमारी बेटियों का खेल के प्रति लगन और आत्मविश्वास देखकर बहुत खुशी होती है कि विपरित परिस्थिति में भी अपनी एक अलग पहचान बनाने में यह बेटियां कोई कसर नहीं रखती। इसके अलावा मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा है कि भविष्य में भी जब जरूरी होगी हमारी सरकार और हम हमेशा आपके साथ हर मदद को उपलब्ध होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here