गिरिडीह: DC ने जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल खंडोली डैम का संयुक्त निरीक्षण किया

0
Khandoli Dam

गिरिडीह:नव वर्ष 2026 के अवसर पर गिरिडीह जिले में पर्यटन स्थलों पर विधि-व्यवस्था संधारण तथा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आज पुलिस अधीक्षक के साथ जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल खंडोली डैम का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान डैम परिसर में पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि नव वर्ष के दौरान गिरिडीह जिला अंतर्गत सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों /पिकनिक स्थलों में आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here