रांची:कांके का पारा पहुंचा 6.4°C,1 जनवरी को ठण्ड से मिल सकती थोड़ी राहत

0
winter


रांची: झारखंड में अगले दो दिन ठंड जारी रहेगी। इसके बाद न्यूनतम तापमान 2–3°C बढ़ सकता है। सुबह हल्का कोहरा और कनकनी रहेगी, दिन में मौसम शुष्क रहेगा। 1 जनवरी 2026 को मौसम खुशनुमा रहने की संभावना है।शनिवार को रांची का न्यूनतम तापमान 7.9°C रहा, जबकि कांके 6.4°C दर्ज किया गया। गुमला सबसे ठंडा रहा (3.6°C)। राज्य के 23 जिलों में तापमान 10°C या नीचे रहा, केवल कोडरमा में 11°C दर्ज हुआ। रांची की विजिबिलिटी 800 मीटर और देवघर की 700 मीटर रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here