कांग्रेस ने ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन का किया ऐलान, 5 जनवरी से देशभर में ‘जी राम जी’ बिल के खिलाफ रैली

0
rahul gandhi

कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के नए ‘वीबी-जी राम जी’ (VB-G RAM G) एक्ट के खिलाफ 5 जनवरी 2026 से देशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ’ आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।कांग्रेस का आरोप है कि नया कानून मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाकर उनके सम्मान का अपमान कर रहा है और इसे ‘अधिकार-आधारित’ के बजाय ‘बजट-नियंत्रित’ योजना बना रहा है।नए कानून में फंडिंग का पैटर्न बदलकर 60:40 (केंद्र-राज्य) कर दिया गया है, जिसे कांग्रेस ने राज्यों पर अतिरिक्त बोझ और इस योजना को धीरे-धीरे खत्म करने की “बीजेपी-संघ की साजिश” बताया है।कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की बैठक के बाद कहा कि पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर इस “गरीब विरोधी” कानून को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाएंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here