आज रांची स्थित एनएचएम सभागार में स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार द्वारा बंपर बहाली एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिसमें 33 मेडिकल ऑफिसर और 33 सीनियर मेडिकल ऑफिसर शामिल है.
कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायक क्षण तब आया जब हिजाब पहनकर आई एक महिला डॉक्टर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सलाम कर सम्मानपूर्वक नियुक्ति पत्र सौंपा।यह दृश्य केवल नियुक्ति का नहीं, बल्कि संविधान, नारी सम्मान, धार्मिक स्वतंत्रता और समावेशी शासन का जीवंत प्रतीक बना।
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—“आप झारखंड का भविष्य हैं, बेटी हैं। यहां पहचान पहनावे से नहीं, योग्यता से होती है। हमारी सरकार हर धर्म, हर बेटी और हर नागरिक का सम्मान करती है।”उन्होंने स्पष्ट कहा— यह बिहार नहीं, झारखंड है.यहां सुशासन है, संवेदनशील प्रशासन है और जनता के आत्मसम्मान की रक्षा है
मात्र 11 महीनों में स्वास्थ्य व्यवस्था का कायाकल्प: 10,000 नई नियुक्तियाँ प्रस्तावित, 7 हाईटेक डायग्नोस्टिक लैब, AI व रोबोटिक टेक्नोलॉजी से जुड़े मेडिकल कॉलेज, मेडिको सिटी और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, बोन मैरो ट्रांसप्लांट यूनिट (सिकल सेल, थैलेसीमिया)
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा—“बीमारी डर लाती है, सरकार का काम है भरोसा देना, इलाज देना और सहारा बनना।”
मुख्य सचिव श्री अजय कुमार सिंह ने कहा कि आने वाले समय में झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था देश के लिए मॉडल बनेगी।




