मंत्री इरफान अंसारी: ब्राम्बे के सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में जल्द बनेगी मेडिकल यूनिवर्सिटी

0

रांची :रांची के मांडर प्रखंड स्थित ब्राम्बे में सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में जल्द मेडिकल यूनिवर्सिटी स्थापित होगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इसकी घोषणा की। यह यूनिवर्सिटी झारखंड स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी अधिनियम 2023 के तहत गठित है, जिसकी अधिसूचना 28 अप्रैल 2025 को जारी हुई। यहां आयुर्वेद, दंत चिकित्सा, नर्सिंग, पैरामेडिकल, यूनानी और होम्योपैथी की पढ़ाई होगी। इससे राज्य में मेडिकल शिक्षा मजबूत होगी और छात्रों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here