रांची के 3 बस टर्मिनलों का होगा आधुनिकीकरण: 48.72 करोड़ की लागत से शुरू हुई प्रक्रिया

0
hemant soren

रांची:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर रांची के तीन प्रमुख बस टर्मिनल—आइटीआई बस स्टैंड, सरकारी बस डिपो और बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा—को राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे दिया है तथा जुडको को टेंडर शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया है।

परियोजना पर कुल 48.72 करोड़ रुपये व्यय होंगे—

  • आइटीआई बस स्टैंड: 24.77 करोड़
  • सरकारी बस डिपो: 20.19 करोड़
  • बिरसा मुंडा बस स्टैंड: 3.76 करोड़

आइटीआई बस स्टैंड:

तीन एकड़ क्षेत्र में बनने वाला अत्याधुनिक परिसर—

  • टर्मिनल भवन: 2330 वर्गमीटर (GF), 880 वर्गमीटर (FF)
  • 13 बस वे, 35 बसों की स्टैंड-बाय पार्किंग
  • सुविधाएँ: AC प्रतीक्षालय, ड्राइवर कैंटीन, मेंटेनेंस शेड, कैफेटेरिया, फूड कियोस्क, शौचालय, ई-रिक्शा/ऑटो पार्किंग, 4 डॉरमेट्री, गेस्ट रूम, लैंडस्केपिंग
  • प्रतिदिन 416 बसों का परिचालन

सरकारी बस डिपो:

जर्जर पुरानी संरचना को तोड़कर नया आधुनिक टर्मिनल—

  • टर्मिनल भवन: 1771 वर्गमीटर (GF), 845 वर्गमीटर (FF)
  • सुविधाएँ: डॉरमेट्री, गेस्ट रूम, AC प्रतीक्षालय, 12 फूड कियोस्क, रेस्टोरेंट, टिकट काउंटर, ट्रांसपोर्ट ऑफिस, हेल्प डेस्क, पार्किंग
  • 8 बस वे के जरिए प्रतिदिन 512 बसों का परिचालन

बिरसा मुंडा बस टर्मिनल, खादगढ़ा:

3.76 करोड़ की लागत से मौजूदा संरचना का उन्नयन—

  • 31 बस वे, 89 बसों व 70 कारों की पार्किंग
  • स्मार्ट शेड, 50 बेड डॉरमेट्री, रेस्टरूम, स्नानागार, गेस्ट हाउस
  • हाईमास्ट लाइट, सीसीटीवी, वॉटरप्रूफिंग, पेंटिंग, नए फर्नीचर, लैंडस्केपिंग
  • महिला सुरक्षा के लिए विशेष प्रावधान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here