30 नवंबर को होने वाले वनडे मैच टिकट की काला बाजारी का भंडाफोड़: 3 गिरफ्तार, 7 पर केस

0
arrested

रांची : पुलिस को सूचना मिली कि धुर्वा इलाके के कुछ लोग बड़े पैमाने पर टिकट खरीदकर महंगे दामों पर बेच रहे हैं।रेजा और कुलियों को लाइन में लगवाकर टिकट खरीदवाए गए थे।आरोपी 1200–2000 रुपये वाले टिकट 3000–8000 रुपये में बेच रहे थे.पुलिस ने अरविंद सिंह और प्रियांशु राज को रंगे हाथों पकड़ा।सुधीर कुमार के पास से भी तीन टिकट बरामद हुए।तीनों को समाग्रह रेस्टोरेंट के पास की गई छापेमारी में गिरफ्तार किया गया।आरोपियों ने खुलासा किया कि सुनीत उर्फ बच्चा और उसके साथियों ने यह साजिश रची थी।टिकट खरीदने के लिए मजदूरों को लाइन में लगाया गया था।तीन गिरफ्तारियों के अलावा सात अन्य लोगों पर भी केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने टिकट, स्कूटी और अन्य सामान बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here