मुख्यमंत्री:नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार को भी दे रहे बढ़ावा

0
hemant soren

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शहीद सोबरन सोरेन के 68वें शहादत दिवस पर लुकैयाटांड़ (नेमरा, गोला) पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद स्थल स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा, हमारे नौजवान साथियों के लिए भी अलग-अलग तरीके से उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हम कार्ययोजना बना कर काम कर रहे हैं और 2050 तक राज्य को खुशहाल झारखण्ड बनाने की ओर भी बढ़ रहे हैं।कल अबुआ सरकार का भी 1 साल पूरा होने वाला है। और कल लगभग 10 हजार नौजवानों को हम नौकरी देने जा रहे हैं। नौकरी भी मिलेगी, स्वरोजगार भी होगा।इस बार हमने सेवा का अधिकार सप्ताह नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया है। आने वाले वर्षों में सरकार की आंख, नाक और कान यहां के हर एक घरों में होंगे।यहां के लोग पदाधिकारियों को नहीं जान पाते हैं। दलालों के जरिए ही काम कराने को कभी-कभी विवश होते हैं। दलालों का दरवाजा बंद करने का काम होगा। इसमें आपका भी सहयोग हमें चाहिए। पूरी कार्यव्यवस्था पर कड़ी नजर रहेगी। जो गलत काम करेगा, सजा का भागीदार होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here