झारखण्ड : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सेंट जेवियर्स स्कूल डोरंडा में इंटर स्कूल IT क्विज एंड IT एग्जीबिशन 2025 में आज बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई .इस मौके पर स्कूली छात्रों की प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया . मंत्री ने कहा IT एग्जीबिशन नये दौर की नई तकनीकी प्रस्तुति है . आज की युवा पीढ़ी को इसकी जानकारी और इसकी समझ होनी चाहिए . ये दौर टेक्नोलॉजी का है . जहां सुबह उठने से लेकर सोने तक या पढ़ने – लिखने से लेकर खाने तक टेक्नोलॉजी पर निर्भरता समय के साथ बढ़ती चली जा रही है . दुनिया के सबसे tech fanatic – elon musk के अनुसार भविष्य अब AI तय करने वाला है . जिसमें नौकरियां वैकल्पिक होंगी और पैसा का महत्व ना के बराबर होगा .




