BLO की मौ*तों पर ममता बनर्जी: इतनी जल्दी SIR लागू करने की क्या जरुरत थी,धमकी देकर काम करवा रहे

0
mamta banarjee

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR और BLO की मौ*तों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह इस पर अभी कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं कर सकतीं। उनके अनुसार, उनके पास पूरा रिकॉर्ड मौजूद है कि कौन आत्मह*त्या के कारण और कौन ट्रॉमा के कारण मरा है, और कई लोग अब भी आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में BLO की मौतों के लिए कौन ज़िम्मेदार है, और इसे इतनी जल्दी लागू करने की क्या आवश्यकता थी। BLO को धमकी दी जा रही है कि उन्हें जेल भेज दिया जाएगा या उनकी नौकरी छीन ली जाएगी। उन्होंने आगे पूछा, “आपकी नौकरी कब तक रहेगी? लोकतंत्र तो रहेगा, लेकिन आपकी नौकरी नहीं रहेगी…”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here